October 14, 2025

Jaunpur news षड्यंत्र कर गोली मारने के मामले में मीरगंज पुलिस ने छह अभियुक्त गिरफ्तार,

Share

षड्यंत्र कर गोली मारने के मामले में मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — छह अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय

जौनपुर।
मीरगंज थाना क्षेत्र में षड्यंत्र के तहत गोली मारने से संबंधित प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मीरगंज श्री विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना मीरगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 133/25 धारा 115(2)/352/351(2)/109/61(2) BNS में नामजद अभियुक्तों —

  1. आकाश चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान,
  2. सुजीत चौहान पुत्र नायब लाल चौहान,
  3. रामउजागीर चौहान पुत्र स्व. दशमत,
    सभी निवासी ग्राम मोलनापुर, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर — को शनिवार देर शाम 7:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान के आधार पर मामले में धारा 249/3(5) BNS की बढ़ोत्तरी करते हुए अन्य तीन अभियुक्त —
4. ज्ञान सिंह,
5. सूर्यप्रताप सिंह पुत्रगण सितलाबक्श सिंह,
6. सचेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. चन्द्रभान सिंह,
सभी निवासी ग्राम वीरकाजी, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज — को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम —

  1. उ0नि0 विनोद कुमार अंचल (थानाध्यक्ष, मीरगंज)
  2. उ0नि0 मइयादीन, थाना मीरगंज
  3. उ0नि0 मायाशंकर दुबे, थाना मीरगंज
  4. हे0का0 जितेन्द्र यादव,
  5. का0 अरविन्द सिंह,
  6. का0 रघुराज सिंह, थाना मीरगंज

About Author