Jaunpur news मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई — महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई — महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
खुटहन (जौनपुर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना खुटहन की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने शनिवार को महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी दानियाल पुत्र शोहराब, निवासी वार्ड संख्या 8 चौहट्टा, थाना खेतासराय, जौनपुर को गौसपुर मेले के पास से पुलिस ने दबोचा।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार राय के नेतृत्व में गठित मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक मेले में आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील इशारे और टिप्पणियां कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आज दोपहर 2:10 बजे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा मु.अ.सं. 307/2025 दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम:
- थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय
- उ.नि. अशोक कुमार
- हे.का. मैनुद्दीन अंसारी
- का. राजकुमार यादव
- म.का. पूनम कुमारी
थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।