Jaunpur news अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

IMG-20250922-WA0048
Share

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

मछलीशहर। मीरगंज थाना क्षेत्र जंघई बाजार के बगल भौलियापुर गांव निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार बुधवार दोपहर अपने निजी कार्य के लिए बाइक से मछलीशहर आए हुए थे। देर शाम घर वापस लौटते समय तिलोरा गांव के निकट अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मार कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगो ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां उनका इलाज किया गया। घटना की सूचना पर सी एच सी पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उनका ईलाज चल रहा है।