Jaunpur news पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक हुए स्थानांतरित

IMG-20250922-WA0048
Share


जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक हुए स्थानांतरित

जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय पुलिस स्थापना समिति की बैठक के बाद पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। आदेश के अनुसार निरीक्षक और उपनिरीक्षक को नए पदों पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया है।

मुख्य स्थानांतरण इस प्रकार हैं:

  • निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय – बरसठी से मुंगराबादशाहपुर (प्रभारी निरीक्षक)
  • निरीक्षक किरन कुमार सिंह – मुंगराबादशाहपुर से शाहगंज
  • निरीक्षक दीपक सिंह – शाहगंज से केराकत (प्रभारी निरीक्षक)
  • निरीक्षक दयानंद रजक – पुलिस लाइन्स से बरसठी (प्रभारी निरीक्षक)

उपनिरीक्षक और टीम प्रमुखों के स्थानांतरण:

  • प्रकाश शुक्ल – गामा टीम से जफराबाद (थानाध्यक्ष)
  • रमेश कुमार – जफराबाद से मडियाहूं (व0उ0नि0)
  • प्रदीप कुमार सिंह – शाहगंज से खेतासराय (थानाध्यक्ष)
  • त्रिवेणी सिंह – केराकत से प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम
  • रामाश्रय राय – खेतासराय से प्रभारी स्वाट टीम
  • मंजय यादव – गामा टीम से शाहगंज (व0उ0नि0)

आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन की सूचना लोटती डाक से उपलब्ध कराएं।