Jaunpur news स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना आज की जरूरत : राजेश सिंह

IMG-20251001-WA0041
Share

स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना आज की जरूरत : राजेश सिंह

भाजपा मछलीशहर मंडल कार्यशाला में ‘स्वदेशी अपनाओ अभियान’ पर जोर

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर मंडल की कार्यशाला मंगलवार को नगर के एक पैलेस में आयोजित हुई। कार्यशाला में ‘स्वदेशी अपनाओ’ अभियान को प्रमुखता से रखा गया।

मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता विदेशी वस्तुओं का त्याग कर अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इससे स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को बल मिलेगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

राजेश सिंह ने कहा कि जब स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिलेगा तो भारत की आय में बढ़ोतरी होगी और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पन्ना प्रमुख अभियान और बूथ सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने की। इसमें मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।