Jaunpur news महिलाओं के अधिकार के प्रति करें जागरूक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

IMG-20250930-WA0077
Share

महिलाओं के अधिकार के प्रति करें जागरूक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

तहसील परिसर में हुआ घरौंनी वितरण

मछलीशहर, जौनपुर।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति सबसे अधिक जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है।
क्योंकि बेटियां जब जागरूक होंगी तो आगे चलकर यह देश में नए भारत का निर्माण करेंगी।
हमें इसके लिए संकल्प लेने की जरूरत है।
वह मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
शासन के विशेष निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें महिलाओं को महिला डेस्क की स्टाप ने घरौंनी वितरित किया।
मिशनशक्ति फेज – 5 के तहत तहसील परिसर में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को उनका स्वामित्व अधिकार अभिलेख (घरौनी)वितरित किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं की समस्याओं का महिला कर्मचारी के माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर निराकरण भी किया गया।
इस अवसर पर महिला डेस्क की स्टाफ रुचि सिंह,
उषा देवी, चंद्रावती लेखपाल उपस्थित थीं।