Jaunpur news ब्रह्माकुमारी आश्रम में हुआ पूजन पाठ

IMG-20250930-WA0076
Share

ब्रह्माकुमारी आश्रम में हुआ पूजन पाठ

माता दुर्गा रूपी सभी देवियों की उतारी आरती

खेतासराय, जौनपुर।
ब्रह्म कुमारी आश्रम गोरारी खेतासराय में आश्रम की अध्यक्ष बहन रूही के सौजन्य से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा सहित सभी देवियों के स्वरूप में कन्याओं को सुसज्जित कर दिव्य झांकी का मंचन किया गया।
जो अपने आप में कौतूहल का केन्द्र बना रहा।
उपरोक्त झांकी की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी रही।
झांकी मंचन में बेटियों के द्वारा नौ दुर्गा के स्वरूप में झांकी के माध्यम से किया गया जो अभिनय अति सराहनीय रहा।
इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी आश्रम की सहायिका बहन आरती दीदी, रानी , रुचि तथा सहायक के रूप में कमलेश बरनवाल , श्री नारायण, अजीत ,
ब्रह्म कुमारी आश्रम के विशिष्ठ व्यवस्थापक व आदर्श भारती महा विद्यालय के प्रबन्धक अनिल उपाध्याय के प्रतिनिधि के रूप में सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में संस्था की ओर से उपस्थित जनों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, कुन्दन श्रीवास्तव के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत मे सभी देवियों की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किए। तत्पश्चात आरती व प्रसाद वितरण किया गया।