January 28, 2026

Jaunpur news बक्शा पुलिस की कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

Share

बक्शा पुलिस की कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना बक्शा पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी ग्राम अलीगंज बाजार के पास की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बक्शा में मुकदमा दर्ज था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—

  1. हरिवंश यादव पुत्र कुल्हुर यादव, निवासी वसही असरापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
  2. सुशीला पत्नी हरिवंश यादव, निवासी वसही असरापुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

इन पर मु.अ.सं. 375/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट थाना बक्शा में मुकदमा पंजीकृत है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्म सिंह के निर्देशन में उ.नि. अरविन्द ने अपनी टीम के साथ की।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

  • उ.नि. अरविन्द
  • हे.का. शिवप्रकाश यादव
  • हे.का. सत्येन्द्र यादव
  • म.का. अंकिता पटेल

About Author