Jaunpur news मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
जौनपुर। मीरगंज थाना पुलिस ने मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा बभीनियाव निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. शिवचंद्र ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में गांव के ही विनोद कुमार सिंह पुत्र तिलकधारी सिंह ने थाने में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर थाना मीरगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध मु0अ0स0-124/25 धारा 299 बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय में पेश किया गया।
