January 27, 2026

Jaunpur news आधुनिक उपकरणों से खेती में बढ़ाएँ मुनाफा: राजीव सिंह

Share


आधुनिक उपकरणों से खेती में बढ़ाएँ मुनाफा: राजीव सिंह

सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से किसान गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित

जौनपुर।
कचहरी रोड स्थित राज ऑटोमोबाइल्स (सोनालिका ट्रैक्टर) की ओर से गुरुवार को विशाल किसान गोष्ठी और किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न इलाकों से आए करीब 500 किसानों ने सहभागिता की।

गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को जीएसटी दरों में कमी से होने वाले लाभ की जानकारी देना था। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि अब ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों पर किसानों को 7 प्रतिशत का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में स्टेट हेड राजीव सिंह ने कहा कि किसान आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर अपनी आय और मुनाफा बढ़ा सकते हैं। इस दौरान टेरिटरी मैनेजर सुजीत पांडेय ने सोनालिका DI 60 4WD ट्रैक्टर रेंज का नया मॉडल लॉन्च किया और बंपर लकी ड्रा स्कीम का अनावरण किया।

लकी ड्रा में रीगन सिंह, शिवकुमार यादव, विक्की सिंह और मैंन बहादुर यादव विजेता रहे, जिन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। साथ ही कई किसानों को सम्मान प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए।

कार्यक्रम में 11 किसानों को सोनालिका ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर डिलीवरी की गई और नवरात्रि पर्व पर 21 ट्रैक्टर की बुकिंग भी हुई।

समारोह में उदय राज सिंह, बृजराज सिंह पप्पू, वैभव सिंह समेत कंपनी अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


About Author