Jaunpur news भुअर अखाड़ा ने समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चों को दिया टी शर्ट
भुअर अखाड़ा ने समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चों को दिया टी शर्ट
जौनपुर।
धर्मापुर ब्लॉक के कौवापार गांव में स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चों को सोमवार को भुअर अखाडा आज़मगढ़ द्वारा टी- शर्ट वितरित किया गया। इससे पहले भुअर अखाड़ा के लोगों का संस्थान के संस्थापक नितेश यादव की तरफ से स्वागत किया गया एवं सविधान की प्रस्तावना भेंट स्वरुप प्रदान किया गया। भुअर ने कहा कि कोरोना के समय से आज तक नितेश यादव एवं उनकी टीम द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना एक पुनीत कार्य किया जा रहा है। आज के समय में जहां लोग केवल अपने बारे मे सोच रहे है ऐसे समय नितेश द्वारा बच्चों की शिक्षा पर कार्य करना काबिले तारीफ है। हम सब लोग उनके साथ है। भुअर द्वारा रायफल शूटर में स्टेट क्वालीफाई करने पर लकी यादव को भी सम्मानित किया गया। संस्थापक नितेश यादव द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर आशीष यादव, विशाल, दिपेन्द्र, अत्येन्द्र, महेंद्र, रामकेश, सिकंदर आदि लोग उपस्थित रहे।
