January 27, 2026

Jaunpur news अब कर्मचारियों की ताकत को नया तेवर और नई दिशा मिलेगी: डॉ. प्रदीप सिंह

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

अब कर्मचारियों की ताकत को नया तेवर और नई दिशा मिलेगी: डॉ. प्रदीप सिंह

जलालपुर में भव्य स्वागत समारोह, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान

जौनपुर।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद जलालपुर में आयोजित स्वागत समारोह में डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि अब कर्मचारियों की ताकत को नया तेवर और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल मेरे लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के उन कर्मचारियों और समाज का सम्मान है जिन्होंने मुझे लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है।
जलालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास आयोजित इस स्वागत समारोह का आयोजन द मर्सी क्लब एवं विकासखंड जलालपुर के अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से किया गया था। डॉ. सिंह का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने द मर्सी क्लब द्वारा संचालित सामाजिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हर हाल में कर्मचारियों की समस्याओं को आवाज देगा और उनके हक-अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी जलालपुर जगदीश कुमार ने कहा कि डॉ. सिंह सरकारी और सामाजिक कार्यों में अद्भुत समन्वय स्थापित करते हैं। यही उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान है। द मर्सी क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने कहा कि लगातार दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना डॉ. सिंह की सरलता और कुशल नेतृत्व का प्रमाण है।
जलालपुर व्यापार मंडल के संरक्षक संकठा प्रसाद गुप्ता ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके नेतृत्व को कर्मचारियों और समाज दोनों के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.पी. विश्वकर्मा ने तथा संचालन सचिव संजय गौड़ ने किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओंकार नाथ मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, प्रभारी अमित सिंह, अनिल यादव, डॉ. अकील अहमद, पवन कुमार प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, इसरार अहमद, सिद्धार्थ सोनी उपस्थित रहे।

बाक्स
सम्मान समारोह में ये भी रहे मौजूद
जौनपुर। कर्मचारी नेता के सम्मान में आयोजित इस समारोह में विशिष्ट जनों को माल्यार्पण कर स्वागत तथा रुद्राक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाँ आर पी विश्वकर्मा व संचालन सचिव संजय गौड़ ने किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति ए.डी.ओ. (पंचायत) ओंकार नाथ मिश्र, अशोक मौर्य, प्रभारी अमित सिंह, अनिल यादव, डा अकील अहमद, पवन प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, इसरार अहमद, इमरान अहमद, सिद्धार्थ सोनी, अमित यादव, हरीश सरोज,भुल्लन भारती, सरिता देवी, प्रेमबहादुर यादव, सरोजा देवी, वन्दना, सकठा गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अब्दुल कलाम, शोभनाथ मौर्य, शिवहरि सिंह, अभय यादव, अजय राजभर, अजय मौर्य, सत्य प्रकाश सिंह,प्रमोद शर्मा,ज्ञानेंद्र मिश्र अन्य उपस्थित रहे।

About Author