January 27, 2026

Jaunpur news शिकारपुर के विद्यालय में चोरी, ताला तोड़कर स्टेबलाइजर ले गए चोर

Share


शिकारपुर के विद्यालय में चोरी, ताला तोड़कर स्टेबलाइजर ले गए चोर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव स्थित एक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब विद्यालय के रसोइया ने सुबह विद्यालय पहुंचकर दरवाजे का टूटा हुआ ताला देखा।

सूचना तुरंत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फूलकली यादव को दी गई। प्रधानाध्यापिका मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लेने के बाद शिकारपुर पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दर्ज कराई।

चोरी की खबर फैलते ही ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण भी विद्यालय पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चोरी की इस घटना पर नाराजगी जताई और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।


About Author