Jaunpur news कंपोजिट विद्यालय गोधना में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

कंपोजिट विद्यालय गोधना में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिभाशाली बच्चों ने समाज को किया जागरूक
खेतासराय।
शाहगंज ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय गोधना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्राम प्रधान भीम राजभर व प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद्र यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी में अपने प्राणों की बलिदान देने वाले क्रांतिकारी और शहीदों को नमन करते हुए उनके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया।
ग्राम प्रधान भीम राजभर ने कहा कि इस विद्यालय की बेहतर शिक्षा और बच्चों को बेहतर पठन-पाठन से इस विद्यालय का स्वरूप अब धीरे-धीरे नए लुक
में दिखाई दे रहा है।
यहां के बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनाएंगे। उन्होंने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि
विद्यालय के विकास के लिए हमारा सहयोग हमेशा जारी रहेगा।
प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव ने ग्राम प्रधान के सहयोग के प्रति उनका आभार जताते हुए कहा कि यहां के बच्चों के भविष्य के प्रति ग्राम प्रधान हमेशा चिंतित रहते हैं।
वह हर संभव मदद भी करते हैं।
सहायक अध्यापक सुभाष चंद्र यादव, डॉ चन्द्रजीत मौर्य
के निर्देशन में बच्चों ने विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को बेहतर बनाने में सुनीता यादव, शैल यादव, शिक्षक विनोद यादव निरंतर प्रयत्नशील रहे।
इस मौके पर विद्यालय की सभी रसोईया, रविन्द्र कुमार सफाईकर्मी
व समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री व गांव के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।