January 28, 2026

Jaunpur news द मर्सी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा

Share


द मर्सी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा

जलालपुर। कस्बा स्थित कार्यालय से द मर्सी क्लब द्वारा प्रांतीय चेयरमैन एजाज हाशमी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

तिरंगा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए जलालपुर चौमुहानी पर संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब संरक्षक संकठा प्रसाद गुप्ता, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, संतोष गुप्ता, मीरु अहमद, रतन लाल मौर्या, हरीश सरोज, भूल्लन भारती, राजेंद्र, प्रेम बहादुर यादव, सरिता देवी, विशाल अग्रहरि, ऊषा देवी, शिल्पा कुमारी, अनीता देवी और अशोक कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


About Author