January 25, 2026

Jaunpur news हर घर तिरंगा” अभियान में छात्रों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया

Share


“हर घर तिरंगा” अभियान में छात्रों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया

जौनपुर, जलालपुर।
बयालसी पीजी कॉलेज, जलालपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर-घर फहराने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह के निर्देशन में इस अवसर पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने तिरंगे की रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. संजय नारायण सिंह ने कहा, “इसी तिरंगे की खातिर लाखों युवाओं ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।” वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. प्रतिभा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए सम्मानपूर्वक फहराने को प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य बताया।

डॉ. अंशुमान सिंह और डॉ. प्रवीण कुमार ने भी अपने संबोधन में शहीदों को याद करते हुए छात्रों को तिरंगा घर-घर फहराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री सोमारू राम ने किया, जबकि डॉ. जगत नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


About Author