Jaunpur newsभारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल परिसर जलमग्न

IMG20250808100806
Share

जौनपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल परिसर जलमग्न

Jaunpur news जौनपुर जिले में हो रही भारी बारिश से सड़कों की हालत बदतर हो गई है। जगह-जगह सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिरकोनी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रामनगर भड्सरा के बाहर पूरा इलाका जलमग्न हो गया है, जिससे बच्चों के स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के आसपास पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते बारिश होते ही पूरा स्कूल परिसर पानी में डूब जाता है।

शहर की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़क धंसने का सिलसिला जारी है। बारिश से पहले नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया था कि सभी नाले और नालियां साफ कर दी गई हैं, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी है।