Jaunpur news शाहबड़ेपुर फीडर से आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

150x150-LOGO-copy
Share


शाहबड़ेपुर फीडर से आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
जफराबाद। शाहबड़ेपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को 11 केवी वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) पैनल के बदलाव का कार्य किया जाएगा।
इस तकनीकी कार्य के चलते शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) नितिन निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि वीसीबी के दो पैनलों को बदला जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।