September 23, 2025

Jaunpur news भ्रष्टाचार के खिलाफ 114 जिलों में एंटी करप्शन कमेटी का बड़ा अभियान

Share


भ्रष्टाचार के खिलाफ 114 जिलों में एंटी करप्शन कमेटी का बड़ा अभियान, 70 लाख कार्यकर्ता देशभर में सक्रिय

नई दिल्ली।
एंटी करप्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर द्विवेदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत अब तक 114 जिलों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा चुकी है।

द्विवेदी ने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि पुलिस और प्रशासन द्वारा गलत रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसकी शिकायत लगातार की जा रही है।

कमेटी पिछले 26 वर्षों से देश के कोने-कोने में भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य है—जनता को न्याय दिलाना, भ्रष्टाचार को खत्म करना और आम लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना।

जोगिंदर द्विवेदी ने बताया कि कमेटी के करीब 70 लाख कार्यकर्ता देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने से लेकर प्रशासनिक स्तर पर शिकायत दर्ज कराने तक हर मोर्चे पर संघर्ष कर रहे हैं।


About Author