Jaunpur news भाविप शौर्य की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Share


भाविप शौर्य की नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Jaunpur news जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन एक भव्य समारोह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक डॉ. संदीप पाण्डेय ने की, जबकि आयोजन शहर के एक प्रतिष्ठित सभागार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। ज्योति श्रीवास्तव ने वंदे मातरम और विष्णु प्रिया मिश्र ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने डॉ. संदीप पाण्डेय (अध्यक्ष), अवधेश गिरी (सचिव) और जनार्दन पाण्डेय (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद डॉ. पाण्डेय ने पूरी कार्यकारिणी को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई।

कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारी निम्नलिखित हैं:
संस्कार संयोजक नीरज श्रीवास्तव, सम्पर्क संयोजक अतुल जायसवाल, सेवा संयोजक दया निगम, पर्यावरण संयोजक पंकज सिंह, महिला संयोजक प्रियंका पाण्डेय, संगठन सचिव जयशंकर सिंह, उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय व राजीव श्रीवास्तव, प्रकल्प प्रमुख नित्यानन्द पाण्डेय, सुजीत श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सोनू, डॉ. आशुतोष सिंह, रमेश श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, डॉ. गिरीश सिंह, अतुल मिश्र, डॉ. राजेश, प्रमोद सैनी और राहुल पाण्डेय।

मुख्य अतिथि नवीन श्रीवास्तव (पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन, राष्ट्रीय समूहगान) ने परिषद के पांच सूत्रसंपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण—को प्रभु श्रीराम के जीवन से जोड़ते हुए प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने शौर्य शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए रखने के लिए बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि अजीत मेहरोत्रा व प्रांतीय सचिव विष्णु सेठ ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए प्रांतीय सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. संदीप पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बीते वर्षों के उल्लेखनीय कार्यक्रमों—भारत को जानो, समूहगान, स्वामी विवेकानंद जयंती—की उपलब्धियां साझा कीं और विश्वास जताया कि आगामी कार्यकाल में भी संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय व जनार्दन पाण्डेय ने किया, जबकि आभार ज्ञापन दया निगम ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


About Author