September 24, 2025

Jaunpur news सुभासपा की जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न, त्रिस्तरीय चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

Share


सुभासपा की जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक सम्पन्न, त्रिस्तरीय चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन जौनपुर के एक हाल में किया गया। बैठक में जिले भर के विधानसभा, ब्लॉक एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने घोषणा की कि सुभासपा उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पूरी ताकत से अकेले लड़ेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे का गठन अधूरा है, उन्हें आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

डॉ. राजभर ने बताया कि पार्टी का मुख्य फोकस जनपद की चार विधानसभाओं—जफराबाद, केराकत, शाहगंज और मल्हनी—पर है, जहां आगामी चुनावों को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुभासपा उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में एनडीए गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा है।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी योजना, आवास, महिलाओं को ज़मीन रजिस्ट्री में 1% छूट, सोलर लाइट, विवाह अनुदान जैसे कई योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं।

बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से आए कई कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जे.पी. सिंह, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रितेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह मखदू, प्रदेश महासचिव हरिलाल राजभर, उपाध्यक्ष मोहम्मद निहाल अंसारी, जिला प्रभारी हर्ष राजभर, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव शनि राजभर एवं मंडल उपाध्यक्ष बृजभान राजभर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष चंदन राजभर ने किया, जबकि समापन पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जे.पी. सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


About Author