Jaunpur news जन्मदिन पर अनोखी पहल: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया आशीष सिंह ने जन्मदिन

IMG-20250725-WA0055
Share

जन्मदिन पर अनोखी पहल: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया आशीष सिंह ने जन्मदिन

जौनपुर।समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए आशीष सिंह ने अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज़ में मनाया। डॉ. सदगुरु रितेश्वर महाराज के आदेश पर आशीष सिंह शुक्रवार को जौनपुर के एक वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां मौजूद बुजुर्ग महिलाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

इस अवसर पर आशीष सिंह ने बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से केक खिलाया और सभी को भोजन भी कराया। वृद्धाश्रम की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने वहां मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी और इनवर्टर भी लगवाया।

बुजुर्ग महिलाओं से संवाद करते हुए आशीष सिंह ने कहा, “हम भी आपके बेटे जैसे हैं, हमें अपने से अलग न समझें। जब भी किसी चीज़ की जरूरत हो, हमें ज़रूर याद करें।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि पूरे आश्रम में एसी लगाया जाएगा, ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

इस मानवीय कार्य में आशीष सिंह के साथ डॉक्टर अवनीश (खुदौली धाम), सुरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, सौरव सिंह, मनीष सिंह और हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने इस अवसर पर बुजुर्गों से बातचीत की और उनका आशीर्वाद लिया।