January 25, 2026

Jaunpur news मड़ियाहूँ पुलिस ने युवक मौत के मामले दो वांछित अभियुक्तों को मय आलाकत्ल किया गिरफ्तार

Share


थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने युवक के मौत मामले में दो वांछित अभियुक्तों को मय आलाकत्ल किया गिरफ्तार

Jaunpur news जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतीश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ श्री गिरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, थाना मड़ियाहूँ प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मोनू गौतम पुत्र राजेश गौतम एवं सूरज उर्फ नन्हकू गौतम पुत्र रामचंदर, दोनों निवासी ग्राम परसथ, थाना मड़ियाहूँ, को पुलिस ने ग्राम बेलवा बाजार क्षेत्र से दबोचा। ये दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 292/25 धारा 115(2)/118(1)/117(2)/352/110/105 बी.एन.एस. के तहत वांछित थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. मोनू गौतम पुत्र राजेश गौतम, निवासी ग्राम परसथ, थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर।
  2. सूरज उर्फ नन्हकू गौतम पुत्र रामचंदर, निवासी ग्राम परसथ, थाना मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर।

आपराधिक विवरण:

  • मु0अ0सं0 292/25
  • धारा: 115(2), 118(1), 117(2), 352, 110, 105 बी.एन.एस.
  • थाना: मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह
  2. उप निरीक्षक नान्हू यादव
  3. हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश तिवारी
  4. कांस्टेबल विष्णु शरण तिवारी
  5. हेड कांस्टेबल रिजवान अहमद
  6. कांस्टेबल अजय सिंह

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।


About Author