Jaunpur news कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण

Share


कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण

जौनपुर (जलालपुर)।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को जलालपुर ब्लॉक के ग्राम इस्मइला में महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांता सलार मसूद गाजी सहित उसकी सेना का वीरता से संहार किया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सुहेलदेव जैसे वीरों का इतिहास पढ़ना चाहिए, जिन्होंने देश की अखंडता की रक्षा की।

मंत्री राजभर ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार अति पिछड़ों, दलितों और गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जो सीधे आमजन तक बिना बिचौलियों के लाभ पहुंचा रही हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी ऋण योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कोश और पीएम सोलर योजना जैसी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है।

युवाओं को एकता और शिक्षा पर जोर
विशिष्ट अतिथि व पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने युवाओं से सामाजिक और शैक्षिक विकास के लिए एकजुट रहने की अपील की। वहीं, डॉ. जेपी सिंह ने समाज में भाईचारा बनाए रखने और जातीय रंग देने से बचने का संदेश दिया। विधायक बेदीराम ने महाराजा सुहेलदेव की वीरता को प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य शामिल
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम लौटन राजभर ने की जबकि संचालन सुभासपा जिलाध्यक्ष चंदन राजभर ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बलिराज राजभर, प्रदेश अध्यक्ष रितेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष राजभर, अरविंद सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष छोटेलाल बनारसी, मंत्री प्रतिनिधि बृजभान राजभर, हरिलाल राजभर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, मनोज दुबे, लालजी राजभर, विजय राजभर, भूमि दाता श्रीमती जीरा राजभर, शनि वर्मा, हाजी निहाल अंसारी, सुनीता विंड, पुष्पा राजभर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


About Author