Jaunpur news पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना महराजगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पेचकश, हेक्सा ब्लेड, सरिया सहित उपकरण बरामद
जौनपुर।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना महराजगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में 16/17 जुलाई 2025 की रात पुलिस टीम ने ग्राम बंजाराबीर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी के उपकरणों के साथ पकड़ा। उनके पास से 01 पेचकश, 02 हेक्सा ब्लेड, 01 प्लास, व 01 सब्बल/सरिया बरामद किया गया।
गिरफ्तारी के आधार पर दोनों के खिलाफ मु.अ.सं. 124/25, धारा 313 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
- अहमद अली पुत्र नन्हकू शेख, निवासी ग्राम आनापुर, थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर
- प्रमोद बनवासी पुत्र राजेन्द्र बनवासी, निवासी ग्राम बहोरिकपुर, थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 शिवानंद वर्मा, थाना महराजगंज
- हे0का0 अनिस
- का0 राजू, थाना महराजगंज
पुलिस द्वारा समय रहते की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में संभावित चोरी की घटना को रोकने में सफल रही है।