Jaunpur news वृद्ध सेवा मानवता का सर्वोत्तम कार्य : सांसद सीमा द्विवेदी

IMG-20250630-WA0052
Share

वृद्ध सेवा मानवता का सर्वोत्तम कार्य : सांसद सीमा द्विवेदी

Jaunpur news जौनपुर। सोमवार को सैयदपुर सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने वृद्धजनों को साड़ी, वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किया। यह आयोजन स्वर्गीय सभाजीत सिंह (निवासी पुराबलई, बदलापुर) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर सांसद द्विवेदी ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने स्वर्गीय सभाजीत सिंह के पुत्र और आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के पुण्य कार्य ही सच्चे अर्थों में मानवता की मिसाल हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही आश्वासन दिया कि वृद्धजनों की सुविधा हेतु जल्द ही एक वाहन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने भी स्वर्गीय सभाजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वृद्धजनों से संवाद किया और उनकी जरूरतों की जानकारी ली। कार्यक्रम के अंत में केशव सिंह द्वारा सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर शिक्षक संघ से डॉ. संतोष कुमार तिवारी, केशव प्रसाद सिंह, सत्येंद्र सिंह राणा, डॉ. अरविंद प्रकाश सिंह, डॉ. मनोज सिंह, राकेश सिंह, शिवम सिंह, विक्रम सिंह, युवराज सिंह, वेदप्रकाश सिंह, विजय कुमार, अभिषेक सिंह सहित भाजपा नेता मनोज द्विवेदी व्यास, संतोष उपाध्याय, वृद्धाश्रम संचालक रवि चौबे एवं महिमा चौबे मौजूद रहे।