Jaunpur news लेखपाल को बंधक बनाने का दूसरा वांछित भी गिरफ्तार

IMG-20250630-WA0045
Share

लेखपाल को बंधक बनाने का दूसरा वांछित भी गिरफ्तार

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

Jaunpur news गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में बीते 12 जून को आईजीआरएस की जांच करने पहुंचे लेखपाल अभिषेक कुमार को मारपीट कर बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पिता और उसके पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में वांछित पुत्र वेद प्रकाश सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी बगथरी को पुलिस ने दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उसका पिता फरार चल रहा था। थाना के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि पिता अरविंद सिंह को मुखबिर की सूचना पर कुकुहां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।