Jaunpur news सहायक कुलसचिव सरला यादव ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यभार संभाला

IMG-20250629-WA0000
Share


सहायक कुलसचिव सरला यादव ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यभार संभाला

जौनपुर।
Jaunpur news वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्थानांतरित होकर आईं सहायक कुलसचिव सरला यादव ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कराया।

बताते चलें कि सरला यादव इससे पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। शासन स्तर से उनकी पदोन्नति के उपरांत उन्हें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, महामंत्री रमेश यादव, सुशील प्रजापति, राधेश्याम सिंह मुन्ना, वरिंदर यादव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सरला यादव ने कहा कि “विश्वविद्यालय के समग्र विकास और प्रशासनिक सुचारू संचालन के लिए मैं हरसंभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। टीम भावना के साथ कार्य कर विश्वविद्यालय को आगे ले जाने का प्रयास करूंगी।”