Jaunpur news नेवढ़िया,में अज्ञात महिला की पहचान हेतु पुलिस ने जन सहयोग की अपील की

IMG-20250628-WA0068
Share


नेवढ़िया, जौनपुर: अज्ञात महिला की पहचान हेतु पुलिस ने जन सहयोग की अपील की

Jaunpur news जौनपुर (नेवढ़िया)। थाना नेवढ़िया क्षेत्र के ग्राम गोता में एक अज्ञात महिला के मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन महिला कुछ भी बोलने या लिखने में असमर्थ रही।

महिला की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने जन सहयोग से उसकी शिनाख्त कराने की अपील की है। महिला ग्राम गोता निवासी विपिन पाल के घर के पास बैठी मिली थी। मौके पर मौजूद महिला आरक्षी के माध्यम से उसका नाम-पता पूछने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

महिला का हुलिया:

  • उम्र: लगभग 50 वर्ष
  • पहनावा: पीले रंग की साड़ी, लाल-सफेद चेकदार ब्लाउज
  • हाथों में चूड़ियाँ

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तत्काल संपर्क करें:

📞 थानाध्यक्ष नेवढ़िया श्री राजाराम द्विवेदी – 9454403625
📞 उप निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता – 8299277009

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान होने पर उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जाएगा।