Jaunpur news समाजसेवी ने अपने जन्मदिन पर शबरी माता मंदिर के लिए किया भूमि पूजन

IMG-20250628-WA0064
Share

समाजसेवी ने अपने जन्मदिन पर शबरी माता मंदिर के लिए किया भूमि पूजन

जौनपुर, गौराबादशाहपुर।

Jaunpur news मुफ्तीगंज ब्लाक के भदेवरा गांव निवासी समाजसेवी और प्रधान प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वनवासी समुदाय की बस्ती में शबरी माता मंदिर बनवाने के लिए भूमि पूजन किया। भदेवरा गांव निवासी सत्यानंद चौबे ने बताया कि हर वर्ष वह अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज के शोषित वंचित वर्गों के लिए कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने गांव के और बनवासी समुदाय की श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए शबरी माता मंदिर बनवाने के लिए भूमि पूजन किया है। जल्द ही सामाजिक सहयोग द्वारा उक्त मंदिर का भव्य निर्माण पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर मंगल मुसहर, बबलू मुसहर, उर्मिला बनवासी, शशिकला बनवासी, प्रमोद सिंह, संजय पाठक, पीयूष सिंह, सतीश चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह, बबलू चौबे, साहिल चौबे आदि मौजूद रहे। पुरोहित भास्कर पाठक ने भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया।