Jaunpur news बोर्ड बैठक में ईओ की कुर्सी पर बैठी बच्ची, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

IMG-20250628-WA0060
Share


बोर्ड बैठक में ईओ की कुर्सी पर बैठी बच्ची, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Jaunpur news गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर की बोर्ड बैठक के दौरान एक छोटी बच्ची के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की कुर्सी पर बैठने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। शनिवार को हुई बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ईओ की अधिकृत कुर्सी पर एक नाबालिग बच्ची बैठी नजर आ रही है, जबकि ईओ शशिकांत तिवारी बैठक में अलग से लगी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

यह तस्वीर वायरल होने के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोगों ने इसे बोर्ड की गंभीरता और गरिमा के साथ खिलवाड़ बताया। आम तौर पर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक को नीतिगत और विकास योजनाओं के दृष्टिकोण से अहम माना जाता है, ऐसे में ईओ की कुर्सी पर किसी बच्ची का बैठना लोगों को खटक गया।

क्या बोलीं नगर पंचायत अध्यक्ष

मामले में सफाई देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी ने कहा कि “बच्ची एक सभासद की पुत्री थी, जो ज़िद कर के ईओ की कुर्सी पर बैठ गई थी। यह जानबूझकर नहीं हुआ। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरती जाएगी।”

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर अभी भी नगरवासियों के बीच प्रतिक्रिया का दौर जारी है।