विकसित भारत संकल्प सभा में दिखा जनसमर्थन, पूर्व विधायक ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियांभाजपा मण्डल जलालपुर द्वारा दरवेशपुर में हुआ आयोजन

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के दरवेशपुर स्थित जेबी ग्रीन रिसॉर्ट में सोमवार को भाजपा मण्डल जलालपुर की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
डॉ. सिंह ने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए अब तक 44 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई है।
प्रमुख उपलब्धियां:
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला।
पीएम किसान सम्मान निधि से 11 करोड़ किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी गई।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 50 करोड़ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिला।
उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला।
पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए।
धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे फैसलों से सांस्कृतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बल मिला।
सभा में मोहन राजभर ने उपस्थित लोगों को “विकसित भारत में हमारी भूमिका” से संबंधित पत्रक पढ़कर संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की, जबकि संचालन रणविजय सिंह ने किया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
राजेश सोनकर, पवन गुप्ता पिंटू, जटाशंकर सिंह, नागेन्द्र सिंह, सुदर्शन सिंह, गुरुचरण सोनकर, विनय सिंह, रामलाल मौर्या, शिवाजी सरोज, प्रभात पांडेय, वैशाली मिश्रा, सुशील निषाद, ललितमोहन, मुगना देवी, आरती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।