Jaunpur news मेहरावा में रेलवे ट्रैक पर तड़के मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरावा में स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार तड़के मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की पहचान हो गई है। ग्राम केसरपुरा अदाई निवासी रामराज गौतम उम्र लगभग 63 वर्ष सुबह अपने घर से निकाला और ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसे समय उसकी पहचान नहीं हो सकी। धीरे-धीरे यह बात क्षेत्र में फैल गई। देर शाम जब परिजनों को पता लगा तो थाने पर जाकर उसकी फोटो से पहचान किया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
