Jaunpur news शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय गुप्ता की माता का निधन

IMG-20261002-WA0022
Share

शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय गुप्ता की माता का निधन

सैकड़ो लोगों ने पैतृक आवास पर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
नगर कोतवाली अंतर्गत मच्छरहट्टा मानिक चौक निवासी
प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय कुमार गुप्ता की माता श्रीमती कुसुम देवी का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।
शुक्रवार की सुबह 6 बजे उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।
चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय कुमार गुप्ता के पिता विजय कुमार गुप्ता शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में माने जाते हैं ।
स्वर्गीय श्रीमती कुसुम गुप्ता अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं।
उनके सबसे बड़े बेटे संजय कुमार गुप्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में हमेशा अग्रणी रहते हैं।
दूसरे बेटे रजनीश और तीसरे बेटे मनीष कुमार हैं। स्वर्गीय कुसुम देवी का अंतिम संस्कार जौनपुर के रामघाट पर किया गया। उनके पति विजय कुमार गुप्ता ने शव को मुखाग्नि दी
यहां विभिन्न सामाजिक संस्था के लोग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन समेत तमाम क्लब के लोग उपस्थित रहे।