थानागद्दी मंडल के पराऊगंज बाजार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जौनपुर। विधान सभा केराकत के थानागद्दी मंडल अंतर्गत पराऊगंज बाजार में शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना के शौर्य, पराक्रम एवं विजय अभियान को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इंडियन पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की सेना के साहस और बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विद्याभूषण सिंह, मंडल महामंत्री हरिराम पाल, पूर्व अध्यक्ष राम समुझ निषाद, गुल्ली पांडे, धनंजय सिंह, हितेंद्र दुबे, माधवानंद शुक्ला, शैलेन्द्र दुबे, संजय पांडे, राजमन राम सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना है।