Jaunpur news दिवंगत अध्यापक सुनील को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG-20250524-WA0035
Share

उमेश मिश्रा

दिवंगत अध्यापक सुनील को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
Jaunpur news जौनपुर।नगर के चंद्रिका सिंह कालोनी के निवासी सुनील सिंह की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।उनकी मौत की खबर से पूरे कालोनी के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।कालोनी के लोगों ने शोकसभा का आयोजन किया।
बरसठी क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह सर्वोदय इंटर कालेज मीरगंज में अध्यापक थे।सुनील सिंह अपनी पत्नी पूजा तथा 16 वर्षीय पुत्री बेटू और छह वर्ष के पुत्र के साथ शहर के ऊक्त कालोनी में रहते थे।घटना से दुःखी कालोनी के लोगों ने एक शोकसभा आयोजित किया।उसमें सभी ने सुनील सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।सभी ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।शोकसभा में चंद्रसेन सिंह,संत सिंह,साजेश सिंह,आनंद प्रकाश अस्थाना, मनोज शर्मा, अनुपम सिंह,वीरेंद्र सिंह,उदयराज सिंह,सजंय सिंह,कैलाश दुबे,अमित सिंह,उदयभान सिंह,नागेंद्र सिंह,अरुण कुमार मौर्य,राजेश यादव,हनुमान सिंह,डॉ अशोक सिंह,आदित्य सिंह,दीपक सिंह,नागेंद यादव आदि मौजूद रहे