Jaunpur news डॉ. हरेंद्र देव सिंह को मिला ‘मेडिकस एलिट ऑनर रोल’ सम्मान

डॉ. हरेंद्र देव सिंह को मिला ‘मेडिकस एलिट ऑनर रोल’ सम्मान
एक दिन में 25,000 से ज्यादा लोगों की शुगर जांच कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
जौनपुर।
जिले के कृष्णा हार्ट केयर कैथलैब के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ हरेंद्र देव सिंह को “मेडिकस एलिट ऑनर रोल” से राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के हाथों सम्मानित किया गया।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में हुए क्रिटिकल केयर एवं ट्रॉमा की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में चिकित्सा क्षेत्र का एक ऐतिहासिक क्षण था। जब इस सम्मेलन में देश-विदेश के डॉक्टरों और चिकित्सा पदाधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. हरेंद्र देव सिंह को
यह सम्मान मिला तो जिले के लोग भी काफी गर्व महसूस किये।
लखनऊ से लौट कर आए शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एचडी सिंह ने मंगलवार को जेसीज स्थित अपने संस्थान पर
पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यह सम्मान उन्हें उनके अद्वितीय और ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रदान किया गया है।
जिसमें उन्होंने एक ही दिन में लगभग 25,000 लोगों की शुगर जांच कर उनका पूरा डेटा डिजिटल माध्यम (गूगल शीट) पर सुरक्षित रूप से दर्ज किया।
यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है । और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को चुनौती देने योग्य बताया जा रहा है।
श्री सिंह की इस उपलब्धि पर अकेले सिर्फ जौनपुर ही नहीं पूरा पूर्वांचल गर्व महसूस कर रहा है।
इससे पहले डॉ. हरेंद्र देव सिंह को उनके इस असाधारण योगदान के लिए आरएसएसडीएल, इनर सर्कल यूपीसीएल
समेत अन्य विभिन्न डॉक्टरों की राष्ट्रीय एसोसिएशनों द्वारा झाँसी, आगरा, गोवा, वाराणसी और हरिद्वार में सम्मानित किया जा चुका है।
यह उपलब्धि न सिर्फ चिकित्सा विज्ञान में एक मिसाल है, बल्कि एक डॉक्टर के समर्पण, सेवा और सामूहिक प्रयासों की प्रेरक कहानी भी है।
बॉक्स
विश्व स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं डॉ एचडी सिंह
जौनपुर। शहर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा एच डी सिंह
को इसके पहले भी संयुक्त राष्ट्र सऊदी अरब और दुबई में पुरस्कृत किया जा चुका है।
एम.डी. (मेडिसिन) डी.आई.पी.कार्ड, डी.एम.ए.एम., ई.ए.एस.सी एफ.आई. यश एच, ए.सी सी और ई. एस.सी
ए.सी.सी (यू.एस.ए) आई.एम.सी.आई.आर (यूरोप) एम.सी.आई (भारत) के सदस्य
कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.एम.ए अध्यक्ष द्वारा विशेष प्रशंसा पुरस्कार दिया जा चुका है।
वर्ष 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा स्टेमी हीरो पुरस्कार और
वर्ष 2022 में राष्ट्रीय आई.एम.ए अध्यक्ष द्वारा उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए डॉ. ए.के.एन. सिन्हा पुरस्कार मिल चुका है।
आई.एस.एम.एन स्वास्थ्य देखभाल उत्कृष्टता पुरस्कार।
डब्ल्यू.सी.एम.एन (वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ मेडिकल फूड एंड न्यूट्रिशन) द्वारा स्वास्थ्य (दुबई में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार) 2023
भारत के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा आइकॉन्स ऑफ हेल्थ केयर अवार्ड और इंडिया टुडे मैगजीन 2023 में स्थान मिला
स्वास्थ्य देखभाल में अग्रणीराज्यसभा के उपसभापति.
आउटलुक मैगजीन 2023 में स्थान मिला।
कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में रोकथाम और अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल, रिकॉर्ड ब्लड शुगर स्क्रीनिंग (जाहिर तौर पर आज तक 1.5 लाख), ए.एच.जे बी.एम.जे और जे.ए.पी.आई. के लिए हार्ट फेल्योर और डिस्लिपिडेमिया में विभिन्न प्रकाशन हो चुका है।