Jaunpur news कोहड़ा गांव में डीएम ने खेत पर पहुंचकर परखी फसल की उपज, क्रॉप कटिंग का लिया जायजा

IMG-20261104-WA0019(1)
Share


कोहड़ा गांव में डीएम ने खेत पर पहुंचकर परखी फसल की उपज, क्रॉप कटिंग का लिया जायजा
जौनपुर। किसानों की फसलों की वास्तविक पैदावार का आंकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने विकासखंड करंजाकला के कोहड़ा गांव में पहुंचकर क्रॉप कटिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रही फसल कटाई की प्रक्रिया को देखा और संबंधित अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रॉप कटिंग का कार्य पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित नियमों के अनुसार कराया जाए। उन्होंने कहा कि फसलों की औसत पैदावार का सही आंकड़ा प्राप्त करने में क्रॉप कटिंग की अहम भूमिका होती है। इसी के आधार पर कृषि उत्पादन का वास्तविक मूल्यांकन किया जाता है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी समय से मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्रॉप कटिंग संपन्न कराएं, ताकि प्राप्त आंकड़े वास्तविक उत्पादन को दर्शा सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार, उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव समेत कृषि एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।