Jaunpur news वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल सिंह के पिता श्याम बहादुर सिंह का निधन, शोक की लहर

IMG-20261104-WA0041
Share

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल सिंह के पिता श्याम बहादुर सिंह का निधन, शोक की लहर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. ठाकुर राम लगन सिंह के थे सुपुत्र, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

जौनपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल सिंह के पिता एवं जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी ठाकुर श्याम बहादुर सिंह का बीती रात लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

श्याम बहादुर सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिला परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर राम लगन सिंह के सुपुत्र थे। उनका परिवार जनपद में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उनके पुत्र अतुल सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।

श्याम बहादुर सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।