Jaunpur news नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

IMG-20250331-WA0055
Share

नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर।
Jaunpur news जिले की नगर कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार को अवैध नशीले पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार
कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत किया है।
नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र
ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षेण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नूर खां कुआ मोहल्ला से मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद सगीर निवासी नुरखां कुआ थाना कोतवाली को 60 ग्राम नशीला पाउडर डाइजापाम के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामद अवैध नशीला पाउडर के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित मोहम्मद अरमान का चालान न्यायालय भेज दिया है।
इस अभियान में उप निरीक्षक गोपाल जी तिवारी चौकी प्रभारी भण्डारी, हेड कांस्टेबल सरोज व योगेश कुमार शामिल रहे।