Jaunpur news नाबालिग किशोर ने नाबालिग किशोर के साथ बनाया आप्राकृतिक सम्बन्ध

नाबालिग किशोर ने नाबालिग किशोर के साथ बनाया आप्राकृतिक सम्बन्ध
Jaunpur news जफराबाद।क्षेत्र के एक बस्ती में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर ने नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बना डाला।पीड़िता की माँ ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दिया है।
ऊक्त बस्ती निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा जुमे की नमाज पढ़ने नाथुपुर स्थित मस्जिद में गया था।वहां से गांव का ही एक लड़का किशोर को बहला फुसलाकर लाइनबाजार क्षेत्र के पीली कोठी के पास ले गया।वहां ले जाकर अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया।घटना के बाद किशोर रोता बिलखता घर आया।उसने घटना की जानकारी माँ दिया।पीड़ित की माँ घटना के बारे में परिजनों को बताया।काफी उहापोह के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाने थाने गयी।चूंकि घटना स्थल लाइनबाजार में है।इसके अलावा थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव जलालपुर क्षेत्र के वनपुरवा गांव में हुई हत्या की घटना में ड्यूटी पर तैनात है।चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि घटना स्थल लाइनबाजार में है।उच्चाधिकारियों के आदेश होते ही मुकदमा दर्ज होगा।वैसे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित की मां व पीड़ित बच्चे व परिजनों के साथ थाने पर है।पीड़ित किशोर ननिहाल में रहता है।