Jaunpur news इमामपुर क्रिकेट का हुआ शुभ उद्घाटन

IMG-20250301-WA0065
Share

इमामपुर क्रिकेट का हुआ शुभ उद्घाटन

पद्माकर उपाध्याय एडवोकेट और सुजीत वर्मा एडवोकेट संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
शाहगंज
शाहगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खुटहन ब्लॉक में स्थित इमामपुर गांव में आज इमामपुर क्रिकेट कप का शुभ उद्घाटन पद्माकर उपाध्याय एडवोकेट और युवा समाज सेवा सुजीत वर्मा एडवोकेट द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी श्री वर्मा ने कहा कि गांव और क्षेत्र के विकास के लिए खेल सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए हर गांव में युवा भाइयों को खेलने के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल का मैदान होना जरूरी है और आने वाले दिन में इमामपुर गांव में भी खेल का मैदान तैयार करके युवा भाइयों को सौप जाएगा। इस अवसर पर मोहम्मद समद, शुभम सिंह ,शिवम छोटू अग्रहरि,जय हिंद गौतम, राहुल सिंह, जोगी गौतम , अनिल कन्नौजिया,आजाद अहमद, अजय यादव, गुड्डू सिंह, अमित सिंह,अजय अग्रहरि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।