January 24, 2026

Jaunpur news आप कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग विद्यालय में किया श्रम दान कार्यक्रम

Share

जौनपुर : आप कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग विद्यालय में किया श्रम दान कार्यक्रम

जौनपुर।
आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और नई ऊर्जा भरने हेतु राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वाहन पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने एक रचनात्मक कार्य अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार से उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में श्रमदान का शुरुवात किए। इसी क्रम में जनपद जौनपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आप पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन के नाम से संचालित है जो कि 582/2 पूर्वी सहकारी कॉलोनी (वुडलैंड फॉर्म के पास) रूहट्टा जौनपुर में स्थित है, जहां दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं उस जगह पर आप कार्यकर्ताओं व पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र के सहयोग से विद्यालय में कुर्सियॉ और फल व मिठाई का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, पूर्व विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी,पूर्व जिला संयोजक सोम वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना, प्रदीप मिश्रा, शिवजी मिश्रा, बबलू गुप्ता, बंटी अग्रहरि, अश्वनी विश्वकर्मा, तेज बहादुर यादव, विनोद यादव, राजेश यादव, दीपक भारतीय, पंकज यादव, महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, सचिव रंभा सिंह इत्यादि आप कार्यकर्ता शामिल रहे।

About Author