Jaunpur news मजदूर के इकलौते बेटे ने फाँसी लगाकर जान दी

Share

मजदूर के इकलौते बेटे ने फाँसी लगाकर जान दी
Jaunpur news सिकरारा। क्षेत्र के मधईपुर गांव में एक मजदूर दम्पत्ति के इकलौते बेटे ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दिया।सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई कमलेश त्रिपाठी ने मौके से शव बरामद करते हुए पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ओमप्रकाश सरोज और उनकी पत्नी प्रमिला मुंबई में मजदूरी कर अपना परिवार चलते हैं। उनके छह बच्चों में से पांच बेटियां और एक बेटा आदर्श(13)था। एक बेटी की 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है।जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है।शनिवार को लगभग ढाई बजे आदर्श (13)की दादी धनदैइ और दो बहनें घर पर नहीं थीं। आदर्श घर के सामने लगे छप्पर में बांस की बढेर के सहारे नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा कर झूल गया।। करीब आधे घंटे बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो आदर्श को फांसी पर लटका देख कर सन्न फह गए।उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए।लोगों के सनुसार कुछ दिन पहले आदर्श को पढ़ाई के लिए उसकी बड़ी बहनों ने फटकार लगाई थी।माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर उसने जान देने का दुस्साहस कर लिए। बताया गया कि फरवरी के पहले सप्ताह में उसके माता-पिता घर आए थे और 12 फरवरी को वापस मुंबई लौट गए थे। उप निरीक्षक कमलेश तिवारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।उक्त सन्दर्भ में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About Author