Jaunpur news गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त करके डॉ. हरेंद्र देव सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त करके डॉ. हरेंद्र देव सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
शुगर जांच और जागरूकता कार्य के चलते किए गए सम्मानित
जौनपुर
गिनीज बुक में दर्ज दुबई में एक संस्था द्वारा एक दिन में 12721 सुगर की जाँच के विश्व रिकॉर्ड को डॉ हरेंद्र देव सिंह के नेतृत्व में कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट ने एक दिन में 21500 लागों की जाँच कर ध्वस्त करने के लिए राष्ट्रीय मधुमेह की संस्था (आरएसएसडीआई ) की यूपी चैप्टर के कांफ्रेंस आगरा के एक सभागार मे राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने देश प्रदेश के नामी गिरामी चिकित्सकों के बीच इस अभियान की प्रशंसा की एवं एक दिन में रिकॉर्ड लोगों को मधुमेह प्रति जागरूकता अभियान अबकी बार 20000 पार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए डॉ हरेंद्र देव सिंह को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मधुमेह के प्रति देशव्यापी/विश्वब्यापी अभियान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट एवं डॉ हरेंद्र देव सिंह द्वारा किए इस जागरूकता अभियान को मॉडल बताया।
विगत 1 जनवरी 2025 को कृष्णा हार्ट केयर मैटरनिटी एवं ट्रॉमा सेंटर की संस्था कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट ने पूर्वांचल के प्रमुख जिलों सहित जौनपुर के सभी प्रमुख स्थानों पर कैंप लगाकर प्रमुखता से मधुमेह जांच निशुल्क किया। यह जागरूकता अभियान जिसका स्लोगन अबकी बार 20000 पार था, को सफल बनाते हुए कुल 21500 लोगों का निशुल्क मधुमेह परीक्षण किया गया। यह कार्य कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट द्वारा पूर्णता निशुल्क किया गया और एक दिन के अंदर किया गया जो कि विश्व रिकॉर्ड है। इसके पहले दुबई में एक संस्था द्वारा कुल 12721 लोगों का एक दिन में जांच किया गया था, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दिया गया। कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट द्वारा किए गए इस मधुमेह परीक्षण की पूरी रिकॉर्ड गूगल सीट पर सुरक्षित रखा गया।
आरएसएसडीआई द्वारा डॉक्टर सिंह को सम्मानित करने पर जौनपुर फार्मा मैनेजर्स क्लब, यूपीएमएसआरए एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।