February 4, 2025

Jaunpur news लूट के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 04 अर्न्तजनपदीय लुटेर गिरफ्तार,

Share

थाना सुरेरी व स्वाट की संयुक्त टीम ने थाना सुरेरी पर पंजीकृत लूट के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 04 अर्न्तजनपदीय लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद-

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुरेरी श्री सुनील वर्मा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03.02.2025 समय करीब 18.30 बजे छेरहटी पुलिया से कोटिया के बारी में हुए लूट से सम्बन्धित राका गैंग के 1.शिवम चौबे पुत्र कमलेश चौबे नि0ग्राम नीबी बौरी बोझ थाना दुर्गागंज जनपद सन्त रविदास नगर(भदोही) 2.विनय मिश्रा पुत्र ज्ञानेन्द्र मिश्रा नि. ग्राम निबी बौरी बोझ थाना दुर्गागंज जनपद भदोही 3.अर्पित पुत्र महेन्द्र गौतम नि0ग्राम छनौरा पट्टी बेजाव थाना सुरियावाँ जनपद भदोही, 4.विजय बिन्द पुत्र भगवती प्रसाद बिन्द नि0ग्राम बरामदपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को थाना क्षेत्र में पुनः लूट जैसी घटना को अंजाम देने की तैयारी के दौरान थाना सुरेरी व स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से थाना सुरेरी पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित लूट के 9000/- रु0 व थाना सिकरारा पर पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित 2600*- रु0, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल झपटमारी का तथा अभियुक्त शिवम चौबे के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-07/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

  1. शिवम चौबे पुत्र कमलेश चौबे नि. ग्राम नीबी बौरी बोझ थाना दुर्गागंज जनपद सन्त रविदास नगर(भदोही) उम्र करीब 19 वर्ष ।
  2. विनय मिश्रा पुत्र ज्ञानेन्द्र मिश्रा नि. ग्राम निबी बौरी बोझ थाना दुर्गागंज जनपद भदोही उम्र करीब 19 वर्ष।
  3. अर्पित पुत्र महेन्द्र गौतम नि. ग्राम छनौरा पट्टी बेजाव थाना सुरियावाँ जनपद भदोही उम्र करीब 18 वर्ष।
  4. विजय बिन्द पुत्र भगवती प्रसाद बिन्द नि. ग्राम बरामदपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष।
    आपराधिक इतिहास-
    शिवम चौबे उपरोक्त
  5. मु0अ0सं0-102/22 धारा-392/411 भादवि थाना भदोही कोतवाली जनपद सन्त रविदास नगर (भदोही)।
  6. मु0अ0सं0-496/22 धारा-411/413/414/419/420/468/469/471 भादवि थाना हंडिया जनपद प्रयागराज।
  7. मु0अ0सं0—01/25 धारा—309(4)/352/117(2)/61(2)(a) बीएनएस थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
  8. मु0अ0सं0-07/25 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
  9. मु0अ0सं0-279/24 धारा-304/317(2) बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
  10. मु0अ0सं0-16/25 धारा-304(2)/317(2) बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
    विनय मिश्रा, अर्पित, विजय बिन्द उपरोक्त
  11. मु0अ0सं0-496/22 धारा-411/413/414/419/420/468/469/471 भादवि थाना हंडिया जनपद प्रयागराज।
  12. मु0अ0सं0-279/24 धारा-304/317(2) बीएनएस थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
  13. मु0अ0स0-16/25 धारा-304(2)/317(2) बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
    बरामदगी का विवरण-
  14. लूट के कुल 11600 रुपया, एक देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक पल्सर मोटरसाइकिल UP70GV5012, एक मोबाईल झपटमारी का।
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
  15. निरीक्षक उदय प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद जौनपुर।
  16. थानाध्यक्ष सुनील वर्मा थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
  17. उ0नि0 अनिल कुमार स्वाट टीम जनपद जौनपुर।
  18. उ0नि0 अजय कुमार सिंह, थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
  19. उ0नि0 नान्हू यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
  20. उ0नि0 मंजीत कुमार थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
  21. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 इबरान अली, का0 रवि प्रकाश यादव, का0 सतीश चन्द्र राजभर, म0का0 प्रिया पटेल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
  22. हे0का0 अमरेन्द्र यादव, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 दिनेश सरोज, का0 विमलेश कुमार यादव, का0 विष्णु तिवारी, का0 अंकित सिंह स्वाट टीम जनपद जौनपुर।

About Author