शहर के होटल में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिली

IMG-20241230-WA0078
Share

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुतहटी चौराहे पर स्थित एक होटल में युवक की फांसी पर लटकती लाश मिली है। यह घटना मंगलवार पुलिस को दिन में लगभग 12:00 बजे मिली है। बिहार प्रांत के जहानाबाद जनपद के नोनाही गांव निवासी अभिमन्यु कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र अरविंद प्रसाद ने सोमवार की शाम 6:00 बजे होटल शिवम में कमरा नंबर 106 बुक कराया और उसी कमरे में चला गया। मंगलवार देर तक कमरा न खुलने के कारण होटल संचालक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी भंडारी गोपाल जी तिवारी चौकी प्रभारी शकर मंडी श्रीमती कंचन पांडे व सहयोगी जवानों के साथ होटल में पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा गया तब देखा गया कि अभिमन्यु कुमार की लाश छत में लगे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस को उसकी लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक द्वारा यह दर्शाया गया है कि मेरी गलती माफ करने लायक नहीं है मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखें मोबाइल नंबर पर फोन करके परिजनों को सूचना दिया है।