एसपी ने किया एसओ मुगराबादशाहपुर को लाइन हाजिर

IMG-20241203-WA0014
Share

एसपी ने किया एसओ मुगराबादशाहपुर को लाइन हाजिर

जौनपुर।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने एसओ मुगराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक को कार्य मे लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने सोमवार को जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाने के एसओ संतोष कुमार पाठक को कार्यों में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया।एसओ मुंगराबादशाहपुर संतोष कुमार पाठक लगातार विभागीय कार्यों में बेहद लापरवाही बरत रहे थे तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त भी नही करते थे। उनकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक तक लगातार पहुंच रही थी।पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने उनके कार्य शैली की गुप्त रूप से जांच कराई और जांच में मामला सही पाए जाने पर एसओ संतोष कुमार पाठक को लाइन हाजिर कर दिया।