युवती के साथ दरोगा ने किया दुर्व्यवहार। परिजनों से हुई झड़प। उच्च अधिकारी से किया शिकायत।

Share

युवती के साथ दरोगा ने किया दुर्व्यवहार। परिजनों से हुई झड़प। उच्च अधिकारी से किया शिकायत।

जफराबाद (जौनपुर) थाना क्षेत्र के सरैयां मोड पर शनिवार की शाम थाने के एक दरोगा ने स्कूटी से अपनी मां को बैठाकर घर जा रही युवती को रोक लिया। चालान करने के लिए कहने लगे। युवती ने घर में शादी को लेकर बाजार जाने की बात कही। दरोगा ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। युवती ने अपने परिजनों को सूचना दिया। परिजन मौके पर आ गए। दरोगा के दुर्व्यवहार को लेकर परिजनों में आक्रोश था। दरोगा से जमकर झड़प हुई। जफराबाद थाने के दरोगा संजय कुमार सरैयां मोड पर मौजूद थे। क्षेत्र के पौना गांव निवासी रिया अपनी मां को बैठाकर जौनपुर शहर से वापस घर लौट रही थी। दरोगा संजय कुमार ने युवती के स्कूटी को रोक दिया। गाड़ी के कागजात मांगने लगे। उसने अपनी बात दरोगा को बताई। दरोगा कठोर भाषा में दुर्व्यवहार करने लगे। चालान करने की बात करने लगे। युवती ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दिया। परिजन प्रेम यादव और विनोद यादव मौके पर आ गए। परिजनों ने दरोगा से आग्रह किया कि उसके घर शादी पड़ी हुई है। यह हर रोज आने जाने वाली छात्रा है। उसका चालान न करे। इस दौरान परिजनों और दरोगा में जमकर झड़प हो गई। परिजनों ने मामले की टेलीफोनिक सूचना उच्च अधिकारियों को दिया। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने उक्त दरोगा को वहां से हटने का निर्देश दिया , तब जाकर मामला शांत हुआ। परिजन प्रेम यादव, विनोद यादव ने उक्त दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दरोगा संजय कुमार उक्त मोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान हेलमेट न लगाए जाने पर उन्होंने हिदायत के साथ चालान करने की बात कही थी। पुलिस ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया मेरे आदेश पर वाहन का चलन नहीं किया। पूर्व में उक्त लोगों के एक मामले में संजय कुमार विवेचना किया हुआ था। उक्त लोगों में पहले से विवेचना को लेकर संजय कुमार से खुन्नस होने की बात बताई।

मामले में सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नही हुई है। शिकायत मिलती है तो जांच कर उचिंत कार्यवाही की जाएगी।

About Author