खुटहन व थाना खेतासराय की संयुक्त टीम द्वारा शातिर गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जौनपुर
थाना खुटहन व थाना खेतासराय की संयुक्त टीम द्वारा शातिर गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से तमन्चा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद-
डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन दिब्य प्रकाश सिंह मय हमराह के बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे कि जरिये आर0टी0 सेट व दूरभाष सूचना प्राप्त हुई कि थानाध्यक्ष खेतासराय श्री रामाश्रय राय मय हमराह एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे है। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह भाग रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन व थानाध्यक्ष खेतासराय के द्वारा उसरबस्ती नहर पुल के पास घेरा बन्दी की गयी कि बदमाश मो0सा0 मोड़ कर शेरपुर की तरफ भागना चाहा की अनियन्त्रित होकर गिर गया, उठ कर मोटर साइकिल छोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा आत्म समर्पण करने हेतु कहा गया तो बदमाश अपने हाथ मे लिए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया कि आत्मरक्ष्रार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिसमें बदमाश 1. निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गोली लगी। घायल बदमाश को दिनांक 22.11.2024 को समय 21.16 बजे गिरफ्तार किया गया एवं उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-354/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1-निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0-354/2024 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2-मु0अ0सं0-35/18 धारा-41/411 भादवि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3-मु0अ0सं0-213/16 धारा-3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना खेतासराय जौनपुर।
4-मु0अ0सं0-341/17 धारा-3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
5-मु0अ0सं0-611/16 धारा-3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 3 पशुओ के प्रति क्रूरता की रोकथाम (जुर्माना आवेदन) के नियम 1978 थाना खेतासराय जौनपुर।
6-मु0अ0सं0 616/16 धारा-3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना खेतासराय जौनपुर।
7-मु0अ0सं0 11/23 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बक्सा जनपद जौनपुर।
8-मु0अ0सं0 12/15 धारा-11 पशु क्रूरत अधिनियम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
9-मु0अ0सं0 59/18 धारा-379/411 भादवि0 थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1-01 तमन्चा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस व मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष श्री दिब्य प्रकाश सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार गौतम थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.का0 अजय कुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
6.का0 शशांक त्रिवेदी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
7.हे0का0 राकेश कुमार यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
8.कां0 संदीप कुमार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
9.कां0 दिनेश यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
10.कां0 शुभम त्यागी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।